फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बॉलीवुड गैंग से है रिया चक्रवर्ती का कनेक्शन? अभिनेत्री बोलीं- 'पहले तय करो कि..'

Fri, 28 Aug 2020 02:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत की मौत 75 दिन बाद भी एक पहेली बनी हुई है। हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे जो सीबीआई के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने सामने आकर अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर जवाब दिया है। रिया ने बताया कि बॉलीवुड गैंग से उनका क्या कनेक्शन है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती से जब एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि क्या उनका किसी बॉलीवुड गैंग से कोई कनेक्शन है? इस पर उन्होंने कहा कि मेरा ऐसे किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। रिया ने कहा, 'पहले आप तय कर लीजिए कि मैं एक स्टार हूं या स्ट्रग्लिंग एक्टर। लोग कभी कहते हैं कि मेरा किसी गैंग से कनेक्शन हैं और कभी कहते हैं कि मैं सुशांत के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री में काम मांग रही थी।'
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
क्या सुशांत ने खुदकुशी की?
जब रिया चक्रवर्ती से सुशांत की मौत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो खुद ये बात जानना चाहती हैं कि अभिनेता की मौत कैसे हुई। रिया ने बताया कि वो 8 जून को सुशांत के घर से चली आई थीं। इसके बाद उनकी सुशांत से बात नहीं हुई। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया ने बताया, '9 जून को सुशांत के मैसेज आया था लेकिन मैं बीमार थी और मेरा दिल टूटा था तो मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया, क्योंकि 8 जून के बाद से उनका कोई कॉल और मैसेज नहीं आया था। मुझे लगा कि उनको मेरी जरूरत नहीं है। सुशांत ने कभी नहीं कहा कि तुम वापस आ जाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया ने कहा कि 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ उनकी बहन मीतू सिंह थीं। मैं खुद जानना चाहती हूं कि इस एक हफ्ते में ऐसा क्या हुआ जो सुशांत को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। रिया ने कहा कि वो खुद सुशांत के लिए न्याय चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुशांत की मौत को लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने खुद गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की थी। रिया ने कहा कि अगर एक बार सुशांत उन्हें बुलाते तो वो सब कुछ छोड़कर उनके पास चली जातीं।

क्या था सुशांत का #MeToo मामला? रिया चक्रवर्ती बोलीं- 'संजना सांघी से नाम जुड़ने से हो गए थे परेशान'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें