रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
आगे रिया ने बताया, 'यह इंडस्ट्री काफी मुश्किल है। बुलंदियां काफी ऊंची होती हैं और जब आदमी गिरता है तो रसातल में पहुंच जाता है। कुछ चीजों ने उन्हें और उनकी मानसिक हालत पर असर डाला। उसमें से एक Me Too भी है, हालांकि यह आरोप बाद में हट गए थे। वह इस तरह के शख्स नहीं थे। वह बहुत ही रिस्पेक्टफुल इंसान थे। उनकी को-स्टार संजना सांघी इस बात को साफ नहीं कर रही थीं। उन्हें लगता था कि यह सब उनकी दोस्त रोहिणी अय्यर की वजह से है। मैंने यह बात पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय को भी बताई है।'