फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में अब तक हुए ये खुलासे, आठ महीने से लगातार ड्रग्स ले रहे थे दिवंगत अभिनेता

Tue, 08 Sep 2020 01:37 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इसके अलावा ड्रग एंगल की जांच नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो और मनी लॉन्ड्रिंग का केस प्रवर्तन निदेशालय के पास है। अभी तक सुशांत केस में कई खुलासे होते आए हैं। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई तो वहीं सोमवार को रिया ने सुशांत की बहन के खिलाफ शिकायत कर दी। अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी की पड़ताल में कई जानकारियों का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter-@itsSSR
सीबीआई को हत्या के शक पर नहीं मिला सबूत
सुशांत के परिवार के सदस्यों ने इसे हत्या करार दिया था लेकिन अभी तक जो सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सीबीआई को जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे इस मामले पर हत्या का शक हो। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीआई को शुरुआती जांच में सुशांत के मर्डर का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि जांच एजेंसी अभी भी कई एंगल से जांच कर रही है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह अभी शुरुआती जांच रिपोर्ट है। सीबीआई की टीम आत्महत्या के एंगल पर अब कड़ी जांच करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत करते थे ड्रग्स का सेवन
सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि सुशांत पिछले सात आठ महीने से बहुत ज्यादा ड्रग्स लेने लगे थे। वो 20 से 25 बड्स तक लिया करते थे। बताया जाता है कि इतना डोज बहुत बड़े ड्रग्स एडिक्ट ही लेते हैं। मार्च 2020 में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की चैट से खुलासा हुआ है जिसमें शौविक ने बताया कि हम पांच ग्राम बड्स ला सकते हैं। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
डिप्रेशन की दवा भी लेते थे सुशांत
सुशांत के परिवार ने पहले डिप्रेशन की बात नकारी थी लेकिन उनकी बहन प्रियंका सिंह का एक चैट सामने आया था जिसमें वो अपने भाई को डिप्रेशन की दवा की सलाह दे रही थीं। सुशांत ने कहा था कि ये दवाइयां तो पर्चे के बिना नहीं मिल सकती हैं। प्रियंका ने सुशांत को मैसेज किया, 'यहां मेरा एक दोस्त मशहूर डॉक्टर है जो तुम्हें मुंबई के बेस्ट डॉक्टर से कनेक्ट करा देगा और यह पूरी तरह से गोपनीय रहेगा। चिंता करने की जरूरत नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
विसरा रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल एम्स की फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों की टीम सुशांत की विसरा रिपोर्ट की जांच कर रही है। इससे पता चल सकेगा कि सुशांत के शरीर में जहर या ड्रग्स जैसी कोई चीज थी या नहीं। 10 दिन में विसरा रिपोर्ट आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें