मधु मंटेना
- फोटो : एएनआई
कौन हैं मधु मंटेना
मधु मंटेना हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालते हैं। 2008 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘गजिनी’ के वो सह निर्माता थे। यह फिल्म उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी। मधु मंटेना ने ‘लुटेरा’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘क्वीन’, ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘मुक्काबाज’ और ‘मनमर्जिया’ सहित अन्य फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। उन्होंने नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।