फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के चार बैंक खातों की जांच कर रही ED, कोटक महिंद्रा और HDFC से ट्रांसफर किए गए रिया चक्रवर्ती को पैसे

Thu, 06 Aug 2020 07:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला लगातार नए-नए मोड़ लेता जा रहा है। मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई के साथ ही ईडी भी इस मामले की निगरानी कर रही है। क्योंकि मामला पैसों से जुड़ा हुआ है तो ईडी अब मामले की पूछताछ भी रिया चक्रवर्ती से करेगी। जिसके लिए रिया को समन भी भेजा गया है। अब हाल ही में ईडी की जांच में भी कई खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में उन्होंने रिया के खिलाफ सुशांत के साथ धोखाधड़ी कर पैसा लूटने का आरोप लगाया है। जिसके बाद मामले की जांच ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी शुरू कर दी है। अब हाल ही में ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों की छानबीन की है। जिसमें अभिनेता के चार बैंक खाते सामने आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय को अभिनेता के बैंक खातों से कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सुशांत सिंह राजपूत के चार बैंक अकॉउंट मिले हैं। इस बारे में सूत्रों ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत के कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी (HDFC) बैंक के दो खातों से रिया चक्रवर्ती को पैसे ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा पता चला है कि सुशांत ने कार के लिए भी लोन लिया था।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती
बता दें कि गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार को ईडी के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। जिसके बाद आज ये खातों से जुड़ी जानकारी काफी अहम मानी जा रही है। रिया से पूछताछ के दौरान इस बारे में भी पूछा जाएगा। इसके अलावा रिया से सुशांत के खातों की डिटेल भी पूछी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रहीं रिया चक्रवर्ती पर इसके अलावा और भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता द्वारा FIR दर्ज कराने के बाद अब तक मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही थी। हालांकि अब ये केस CBI को ट्रांसफर कर दिया गया है।

पढ़ें: बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, राज खुलते ही खूब बटोरी सुर्खियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें