फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, राज खुलते ही खूब बटोरी सुर्खियां

Thu, 06 Aug 2020 07:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूजा बत्रा, सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी शादी और पति-पत्नी की वजह से चर्चा में रहते हैं। बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियां की शादी काफी चर्चा में रही है, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारें हैं जिन्होंने इतने गुपचुप तरीके से शादी की, कि किसी को पता ही नहीं चला। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने गुपचुप तरीके से रचाई शादी। 
विज्ञापन

2 of 6
पूजा बत्रा, नवाब शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बत्रा
यह 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रह चुकी हैं। पूजा बत्रा ने पिछले साल अभिनेता नवाब शाह से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। पांच महीने तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। नवाब शाह भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। पूजा बत्रा की यह दूसरी शादी है। 
विज्ञापन

3 of 6
आरती छाबड़िया, विशारद - फोटो : सोशल मीडिया
आरती छाबड़िया
इनको फिल्म तुमसे अच्छा कौन है और आवारा पागल दीवाना सहित कई फिल्मों में देखा जा चुका है। आरती छाबड़िया ने पिछले साल 25 जून को विशारद बीदासेसी से गुपचुप शादी रचाई थी। आरती ने पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। 

4 of 6
नेहा धूपिया, अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया
यह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। नेहा धूपिया ने साल 2018 में अभिनेता अंगद बेदी से गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। अपनी शादी का खुलासा नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर किया था। शादी से पहले अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
उर्मिला मातोंडकर
यह बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री हैं। उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन उम्र में उर्मिला मातोंडकर से दस साल छोटे हैं। उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड फिल्म रंगीला, जुदाई, सत्या और एक हसीना थी सहित कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया
सुरवीन चावला
यह भी मशहूर अभिनेत्री हैं। सुरवीन चावला ने बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी 2, अगली और पार्चड में अभिनय किया है। उन्होंने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से गुपचुप शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने अपनी इस शादी को दो साल तक छिपाकर रखा था। सुरवीन चावला ने अपनी शादी का खुलासा साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए किया था। 

पढ़ें: ओटीटी पर समझिए इस महीने का पूरा खेल, तुरुप का असली पत्ता इस बार भी दर्शकों के पास रहेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें