सुशांत सिंह राजपूत की मौत अब एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है, जिसकी सच्चाई हर कोई जानना चाहता है। इस केस में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी लेकिन उनकी बिल्डिंग के नीचे उस दिन दो एंबुलेंस मौजूद थीं।
पहली एंबुलेंस के चालक ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में इन अटकलों को खारिज किया और इस पर सफाई पेश की है। दरअसल, 14 जून के दिन सुशांत की बिल्डिंग के नीचे दो एंबुलेंस थी, जिसको लेकर कई तरह की अटकलें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं।