फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन को दिया ट्रिब्यूट, वीडियो शेयर कर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे किंग'

Sun, 30 Aug 2020 01:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, माइकल जैक्सन - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के कम समय में ही दर्शकों के दिल में खासी जगह बना ली है। उनके डांस ने लोगों को दीवाना बना रखा है। लेकिन टाइगर जिसके डांस के दीवाने हैं वो हैं किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन। माइकल जैक्सन के 62वें जन्मदिन पर टाइगर ने उन्हें खास तरह से ट्रिब्यूट दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट काफी वायरस भी होती है। फैंस उनके पोस्ट को खूब पसंद भी किया करते हैं। अब हाल ही में टाइगर ने एक और पोस्ट साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने किंग ऑफ पॉप को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन

3 of 5
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
दरअसल 29 अगस्त को माइकल जैक्सन का जन्मदिन आता है। हालांकि माइकल जैक्सन अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनके जन्मदिन पर उनके फैंस ने उन्हें याद किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में टाइगर श्रॉफ ने भी माइकल जैक्सन को एक खास वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff
टाइगर ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वो वीडियो दो भागों में बंटा है। जिसके एक तरफ माइकल जैक्सन की अनफॉर्गेटेबल परफॉर्मेंस है वहीं दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ ने उसी गाने पर परफॉर्म किया है। वीडियो साझा करते हुए टाइगर ने लिखा- 'हैपी बर्थडे किंग।' इस वीडियो को टाइगल के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर ने फिल्म 'हीरोपंती' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा टाइगर को 'बाघी' में भी देखा गया। बाघी फिल्म के तीन सीक्वल बने जिन तीनों में ही टाइगर श्रॉफ की अदाकारी को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा टाइगर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' में भी नजर आए थे।

पढ़ें: सुशांत सिंह मामला: सिद्धार्थ पिठानी का दावा, सुशांत को बचाने के लिए जीजा ने शव नीचे उतारने के दिए थे निर्देश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें