फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ दीपेश सावंत ने रिया के खिलाफ दी गवाही, ड्रग्स के लेन देन पर लगाए ये आरोप

Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में आज नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) बड़ा एक्शन ले सकती है। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। शनिवार की शाम को एनसीबी ने सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया था। रात भर दीपेश से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक - फोटो : ANI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि दीपेश ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गवाही दी है। पूछताछ में दीपेश ने कहा कि रिया के इशारे पर ही घर के लिए ड्रग्स मंगाए जाते थे। रिया की गिरफ्तारी के लिए दीपेश का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
आज एनसीबी ने रिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया चक्रवर्ती से एनसीबी कड़ी पूछताछ करेगी। एनसीबी के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने बताया कि रिया और शौविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा। बीते दिनों रिया की कई ऐसी चैट सामने आईं जिसमें वो ड्रग्स को लेकर चर्चा कर रही थीं।
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ani
शौविक की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एनसीबी रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर सकती है और इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। फिलहाल आज कोर्ट में दीपेश सावंत सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
शनिवार को एनसीबी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा था कि इस समय हमारे पास बहुत सारी जानकारी है। इस केस में मीडिया ने जो हमें सपोर्ट किया उससे हमारे पास और ज्यादा जानकारी आएगी। अभी दो आरोपियों की रिमांड मिली है। आगे की जांच में और खुलासे होंगे। रिया से भी जल्द पूछताछ होगी। रिया से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। अभी बहुत सारी जानकारी का सामने आना बाकी है। रिया से ड्रग्स के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें