रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
करियर पर हुआ असर-ट्रोलिंग भी हुई
सुंशात सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती इस तरह फंसी कि उनका बॉलीवुड करियर दांव पर लग गया। उनको काले जादू करने वाली महिला कहा गया, हत्यारा कहा गया। कई तरह की बातें रिया को लेकर सोशल मीडिया पर भी की गई। इस मुश्किल समय में रिया का परिवार उसके साथ खड़ा रहा। एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष भी बताया था।
एक ही फिल्म हुई रिलीज
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से लेकर अब तक रिया चक्रवर्ती की बस एक ही फिल्म रिलीज हुई है। इसका नाम ‘चेहरे’ था। इन दिनों वह एमटीवी के रियालिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर जज या गैंग लीडर नजर आ रही हैं। 22 मार्च 2025 को सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई है। साथ ही रिया को भी सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोप से मुक्त कर दिया है।