फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये का हुआ था हेर फेर? इस वजह से दावे पर उठे सवाल

Tue, 08 Sep 2020 09:30 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ड्रग एंगल को लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय की मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच जारी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज कराई था कि उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये की हेरा फेरी हुई है। इसके बाद ईडी एक्शन मोड में आई और रिया को समन भेजकर कई घंटे पूछताछ की थी। अब खबर है कि संभवत: सुशांत ने एक फिल्म को लेकर 15 करोड़ की बात की थी लेकिन ऐसा हो सकता है कि उसका भुगतान नहीं हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ की बात से इनकार किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था सुशांत ने अपने परिवार को बताया था कि निर्देशक रूमी जाफरी और निर्माता वाशु भगनानी की ओर से उन्हें एक फिल्म का प्रस्ताव मिला है। सुशांत को 15 करोड़ रुपये साइनिंग अमाउंट दिए जाने की बात हुई थी। यह फरवरी महीने की बात है। यह अभी केवल शुरुआती बातचीत थी। सुशांत और निर्माताओं के बीच इस संबंध में कोई औपचारिक एग्रीमेंट नहीं हुआ था। लॉकाडाउन की वजह से यह प्रोजेक्ट टलता चला गया और पैसों का कोई लेन देन नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
अब इस संबंध में एक समाचार चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन का दावा किया है जिसमें रूमी जाफरी ने माना कि उन्होंने सुशांत को फिल्म प्रोजेक्ट ऑफर किया था। फिल्म में सुशांत और रिया साथ में काम करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से चीजें रुक गईं। स्टिंग ऑपरेशन के मुताबिक जाफरी ने साफ कर दिया कि 15 करोड़ टॉप अभिनेताओं को भी नहीं मिलते। पैसा देने का तो सवाल ही नहीं था क्योंकि कोई एग्रीमेंट साइन नहीं हुआ था। उससे पहले ही लॉकडाउन हो गया।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
रूमी जाफरी ने कहा कि 'आप एक निर्देशक हैं, एक हीरो हैं या एक हीरोइन, या कोई भी हैं, पहले एक अमाउंट को लेकर सहमति बनती है। मान लीजिए रूमी जाफरी को 100 रुपये देना है। तो उसका भुगतान इस तरह होगा, साइनिंग अमाउंट के रूप में पांच प्रतिशत मिलेगा। इस पर बात करके 10 प्रतिशत तक किया जा सकता है। फिर प्री प्रोडक्शन के दौरान पांच प्रतिशत, फिर पहले शेड्यूल में, दूसरे शेड्यूल में, फिर डबिंग के दौरान और आखिर में रिलीज के दौरान। किसी को भी एक साथ पूरा पैसा नहीं मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
इससे पहले मुंबई पुलिस ने सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर का भी बयान लिया था। संदीप ने बताया था कि उन्होंने पुलिस को अकाउंट दिखाया। उसमें करीब चार करोड़ रुपये हैं। 15 करोड़ का जो आरोप लगाया जा रहा है वो तो है ही नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें