फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: CCTV कंपनी के मालिक का बड़ा खुलासा, '13-14 जून को खराब नहीं थे सीसीटीवी'

Tue, 04 Aug 2020 06:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस की अब मुंबई पुलिस के साथ ही साथ बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचने के साथ ही इस केस में कई अलग- अलग एंगल और खुलासे सामने आने लगे हैं। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। इस बीच इस केस से एक और बड़ा पर्दा उठा है। जिससे एक बार फिर मुंबई पुलिस की जांच शक के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
दरअसल मुंबई पुलिस की ओर से शुरुआत में ही ये कह दिया गया था कि सुशांत की कथित आत्महत्या के दिन वहां के सीसीटीवी खराब थे। लेकिन अब सीसीटीवी कंपनी के मालिक का कहना है कि सीसीटीवी खराब नहीं थे और इस मामले में मुंबई पुलिस कुछ छिपा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सीसीटीवी कंपनी के मालिक के मुताबिक 13 जून और 14 जून को सीसीटीवी खराब नहीं था और वो सही काम कर रहा था। सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने बताया कि सुशांत के घर के आसपास उनकी कंपनी के 13 कैमरे लगे हुए हैं जो उस दिन भी काम कर रहे थे। मालिक ने बताया है कि उन कैमरों की सभी फुटेज मुंबई पुलिस के पास मौजूद हैं। याद दिला दें कि 14 जून को ही सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या उस सीसीटीवी फुटेज की क्लिप भी मुंबई पुलिस के पास है या फिर उसे भी दिशा सालियान की फाइल की तरह ही डिलीट कर दिया गया है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
वैसे सुशांत के केस में कई और ऐसी बातें भी हैं जो अभी तक एक राज बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के शव को फंदे से नीचे उतारने को लेकर भी अलग- अलग बातें अभी तक सामने आई हैं। नीरज (हेल्पर) का कहना है कि सुशांत का शव सिद्धार्थ ने उतारा है। तो वहीं एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय का कहना है कि शव को उन्होंने उतारा है। इसके अलावा एंबुलेंस के मालिक लक्ष्मण का कहना है कि शव को पुलिस ने उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस शुरुआत से मुंबई पुलिस जांच कर रही है और तब इस मामले को भाई भतीजावाद यानी नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था। 40 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी मुंबई पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। वहीं सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस इस मामले में तेजी दिखा रही है।

पढ़ें: भाजपा नेता नारायण राणे का दावा, 'सुशांत सिंह राजपूत की हुई है हत्या, मुंबई पुलिस कर रही किसी को बचाने की कोशिश'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें