फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई करेगी जांच, जानें बीते दो महीने में कब कब क्या हुआ?

Wed, 19 Aug 2020 11:52 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अब मामले की जांच सीबीआई करेगी। सुशांत का परिवार और उनके प्रशंसक लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। साथ ही कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं। सुशांत के निधन के दो महीने बाद अब मामले की जांच सीबीआई करेगी। चलिए जानते हैं बीते दो महीने में क्या क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 12
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के साथ ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी पर चर्चा चल पड़ी। 15 जून को कंगना रनौत ने एक वीडियो के जरिए कहा कि बॉलीवुड में उसका कोई गॉडफादर नहीं था। कंगना ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि प्लान मर्डर बताया। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर सहित कई सितारों को निशाना बनाया गया। एक तरह से इंडस्ट्री इस मुद्दे पर दो गुटों में बंटी हुई दिखी।
विज्ञापन

3 of 12
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के एक वकील ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज कराया। इस मामले में एकता कपूर के अलावा करण जौहर, संजय लीला भंसाली और सलमान खान सहित आठ लोगों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज हुआ। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज कराया। 

4 of 12
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
14 से 15 जून के बीच पुलिस ने सुशांत के करीबी रहे नौ लोगों के बयान दर्ज किए। इनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पीठानी (क्रिएटिव कंटेट मैनेजर), दीपेश सावंत (घर की देखरेख करने वाले), सामान लाने वाला रसोइया, दोस्त महेश शेट्टी, कमरा खोलने के लिए बुलाया गया चाबी वाला, पिता केके सिंह और तीन बहनों का बयान लिया गया।  

 
विज्ञापन

5 of 12
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
18 जून को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बांद्रा पुलिस स्टेशन बयान दर्ज कराने पहुंचीं। पुलिस ने रिया से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की और बयान रिकॉर्ड किया। रिया ने बताया है कि वह सुशांत से 2012 में मिली थीं जब वह यशराज की फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम कर रही थीं, वहीं सुशांत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह दोनों अक्सर पार्टीज में मिलते थे और जल्दी ही दोस्त बन गए थे। कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे। 
 
विज्ञापन

6 of 12
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
19 जून को खबर आई कि यश राज फिल्म्स ने सुशांत के साथ कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस को सौंप दी। यश राज ने सुशांत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उन तीन फिल्मों में से सुशांत यश राज के साथ 'ब्योमकेश बक्शी' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम कर चुके थे। वहीं, तीसरी फिल्म 'पानी' को बजट की वजह से आगे नहीं बढ़ाया गया था। इस फिल्म के नहीं बन पाने की वजह से सुशांत काफी परेशान हो गए थे।
 
विज्ञापन

7 of 12
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर बिहार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जांच की मांग की। 22 जून को चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अगर कोई इस मामले में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मनोज तिवारी, शेखर सुमन, रूपा गांगुली सहित कई हस्तियों ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की।
 

8 of 12
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम
24 जून को सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। सुशांत के निधन के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह Asphyxia बताई गई। जिसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलना।
 

9 of 12
सुशांत सिंह राजपूत, शानू शर्मा - फोटो : Social Media
27 जून को यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को पुलिस ने तलब किया। शानू शर्मा से हुई पूछताछ के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया। सूत्र बताते हैं कि उनसे यश राज फिल्म्स की फिल्मों में कास्टिंग की पूरी प्रक्रिया समझी गई।

 

10 of 12
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
एक जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट की जानकारी मिली। विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के शरीर में किसी भी तरह का संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा को जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था 
 

11 of 12
संजय लीला भंसाली - फोटो : ANI
छह जुलाई को निर्देशक संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज किया गया। संजय लीला भंसाली ने पुलिस को यही जानकारी दी कि उन्होंने सुशांत को किसी भी फिल्म से बाहर नहीं किया था और पिछले चार साल से तो वह उनसे मिले भी नहीं हैं। संजय ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने सुशांत को अपनी फिल्में ऑफर कीं उस समय वह फिल्म 'पानी' में व्यस्त थे। भंसाली के अलावा निर्देशक शेखर कपूर ने अपना बयान ईमेल के जरिए पुलिस को भेज दिया है। शेखर कपूर अभी भारत में नहीं हैं। इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ ने भी पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

12 of 12
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर
सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज कराकर पूरे केस को मोड़ दिया। केके सिंह ने रिया पर 15 करोड़ के हेर फेर का आरोप लगाया। साथ ही कई अन्य गंभीर आरोप लगाए। पटना में केस दर्ज होने के बाद बिहार और मुंबई पुलिस के बीच का टकराव खुलकर सामने आ गया। इसी बीच बिहार सरकार ने सीबीआई जांच कराने की मांग मान ली और इस सिलसिले में सिफारिश कर दी। वहीं रिया चक्रवर्ती ने पटना की जगह मुंबई केस स्थानांनतरित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें