फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: जबरन क्वारंटीन किए गए पटना के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने छोड़ा

Fri, 07 Aug 2020 08:43 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच में जुट गई है। रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस कर रही थी। दोनों के बीच लगातार तनातनी की खबरें आ रही थीं। मामले की जांच के लिए बिहार से मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारंटीन कर दिया था। अब जानकारी है कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एसपी विनय तिवारी - फोटो : ANI
मुंबई में क्वारंटीन में रह रहे बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी आज आज पटना जाएंगे। इसके अलावा बिहार पुलिस की टीम के चार अन्य अधिकारी कल पटना वापस लौटे थे। विनय तिवारी ने बताया कि 'बीएमसी ने मुझे टेक्स्ट मैसेज के जरिए जानकारी दी कि मैं बाहर जा सकता हूं। मैं अब पटना जाऊंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
एसपी विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन विनय तिवारी को क्वारंटीन कर दिया था। जिसके बाद बीएमसी की काफी किरकिरी भी हुई थी। अपनी सफाई में बीएमसी ने कहा था कि नियमों के तहत ऐसा किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी सुनवाई के दौरान कहा था कि इससे गलत संदेश गया है। साथ ही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी इस पर नाराजगी जताई थी।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती से आज होगी पूछताछ
सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा भी रिया चक्रवर्ती पर कसता नजर आ रहा है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती को आज यानी सात अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। ऐसी खबर है कि मुंबई में रिया के नाम से दो प्रॉपर्टी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सुशांत की बिजनेस मैनेजर का बयान होगा दर्ज
रिया के अलावा सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी ईडी ने समन भेजा है। सीबीआई ने जिन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं उनमें श्रुति मोदी का नाम भी शामिल है। ईडी के सामने आज ही श्रुति मोदी को अपना बयान दर्ज कराना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें