अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच को लेकर अब तक सीबीआई की तरफ से कोई बयान जारी न होने से उनके जानने वाले बेचैन हो ही रहे हैं। उधर, इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री ने सुशांत को बिहार चुनाव का पोस्टर ब्वॉय बनाने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिशों पर भी पानी फेर दिया है। फिल्म जगत के लोगों ने जिस तरह सुशांत के पार्टियों और शूटिंग के दौरान नशा करने की बात कही है, उससे सबसे ज्यादा नुकसान सुशांत की छवि को ही हुआ है। इस बीच ये आरोप सामने आने से भी लोग घबराए हुए हैं कि जांच एजेंसी का एक अधिकारी जानबूझकर फिल्म जगत के लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहा है।