फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस में आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज, यश राज फिल्म्स के साथ अभिनेता ने किया था काम

Sat, 18 Jul 2020 02:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अभी तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें सुशांत के परिवार के सदस्य, रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा शामिल हैं। अब पुलिस ने आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यश राज फिल्म्स के मालिक हैं। उनका बयान बांद्रा पुलिस ने वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज किया। यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से पूछताछ होने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि आदित्य चोपड़ा का बयान भी दर्ज हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने यश राज फिल्म्स के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'ब्योमकेश बख्शी' की थी। यश राज के साथ सुशांत का तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था। शेखर कपूर अपनी फिल्म 'पानी' में सुशांत को लेना चाहते थे। इसे आदित्य चोपड़ा ही प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन कई वजहों से फिल्म बन नहीं पाई। फिल्म के लिए अभिनेता ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। फिल्म नहीं बन पाने की वजह से सुशांत काफी परेशान हो गए थे।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के बाद शेखर कपूर ने ईमेल के जरिए अपना बयान पुलिस को भेज दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेखर ने अपने बयान में लिखा है, 'यशराज ने पांच से सात करोड़ रुपये इसके प्री प्रोडक्शन पर खर्च भी कर दिए थे और सुशांत ने फिल्म के लिए तारीखें भी तय कर ली थीं। फिल्म में सुशांत गोरा का किरदार निभाने वाले थे। वह किरदार के लिए इतने उत्साहित थे कि वर्कशॉप के दौरान उनका जुनून दिखाई देता था। फिल्म को लेकर मुलाकातों के दौरान वह मेरे साथ ही रहते थे इसलिए हम धीरे-धीरे दोस्त बन गए थे। हम आपस में निजी जिंदगी की बातें भी किया करते थे। इस फिल्म के चक्कर में सुशांत ने कई फिल्में छोड़ दी थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के न बन पाने का कारण बताते हुए शेखर ने लिखा, 'इन सबके बीच अचानक से फिल्म के कंटेंट को लेकर मेरी निर्माता आदित्य चोपड़ा से थोड़ी अनबन होने लगी थी। हम एक दूसरे की बातों से सहमत नहीं हो पा रहे थे। वह फिल्म में कुछ बदलाव करना चाहते थे लेकिन ऐसा मैं नहीं चाहता था। इसी चक्कर में हम दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और तय हुआ कि अब यह फिल्म नहीं बन पाएगी। जब इस बात का पता सुशांत को चला तो वह बुरी तरह टूट गए थे। इसका सबसे बड़ा कारण था कि वह मुझसे भी ज्यादा इस फिल्म में डूब चुके थे।'




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें