सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : X
टीवी से बॉलीवुड तक का सफर
सुशांत ने टीवी से शुरुआत की। पहले शो 'किस देश में है मेरा दिल' था, लेकिन 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें बहुत नाम मिला। इस शो में वे सबके घरों में पहुंच गए। फिर बॉलीवुड में एंट्री हुई। उनकी पहली फिल्म 'काई पो चे' थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। उसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'सोनचिरिया', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में उन्होंने अच्छा काम किया। 'एमएस धोनी' फिल्म के लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली। वे अच्छे डांसर, मार्शल आर्ट और कैमरे का काम भी जानते थे।