दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज उनसे जुड़ा हर शख्स याद कर रहा है। यदि सुशांत आज हमारे बीच होते तो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। लेकिन इस खास को मनाने के लिए सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में उनके तमाम फैंस, दोस्त और परिवार के लोग इस दिन को #SushantDay के रूप में मना रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सुशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।