रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सैमुअल होकिप सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त थे। सैमुअल ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कहा था कि रिया चक्रवर्ती के कारण सुशांत अपनी बहन से परेशान हो गए थे। सैमुअल होकिप ने बताया था, 'मैं सुशांत और उनकी बहन के बीच हुई बहस के बारे में जानता हूं क्योंकि मैं घर में मौजूद था। लेकिन अबतक मुझे इसका कारण नहीं पता था अभी मीडिया से इस तर्क का पता चला है। सुशांत इसके काफी परेशान हो गए थे और उसके बाद प्रियंका दीदी भी दिल्ली छोड़कर चली गईं।'