सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान खान और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। सुशांत के प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ाने के लिए सलमान सहित कई दूसरे कलाकारों को जिम्मेदार मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सुशांत बॉलीवुड की गुटबाजी से परेशान हो गए थे और इस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। लगातार विरोध के बाद सलमान खान को आगे आना पड़ा और ट्वीट कर सभी से सुशांत के परिवार का साथ देने की बात कही। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत और सारा 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे।