फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के जिम ट्रेनर का खुलासा और नवाजुद्दीन पर आलिया ने दर्ज कराया मामला, पांच खबरें

Fri, 31 Jul 2020 07:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले ने एक अगल ही मोड़ ले लिया है। इस मामले में जितने खुलासे पिछले डेढ़ महीने से नहीं हुए। उससे कहीं ज्यादा दो तीन दिनों में ही हो गए हैं। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर ने भी अभिनेता को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। ट्रेनर ने बताया है कि सुशांत दिसंबर से ही कोई दवाई ले रहे थे। जो उन्होंने उससे पहले कभी नहीं ली थी।

सुशांत सिंह राजपूत दिसंबर से ले रहे थे रहस्यमयी दवाइयां, जिम ट्रेनर ने किया खुलासा

 
विज्ञापन

2 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में दिन पर दिन नए मोड़ आते जा रहे हैं। मामले को लेकर सुशांत के पिता ने रविवार को रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। मामले की छानबीन कर रही मुंबई पुलिस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। सुशांत के पिता के वकील का आरोप है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है।

रिया चक्रवर्ती की मदद कर रही है मुंबई पुलिस ? सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने लगाया आरोप

 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण और स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से कुछ महीनों पहले दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन दिनों दीपिक की फिल्म छपाक रिलीज होने वाली थी। ये मुद्दा उस वक्त भी काफी उछला था जिसके बाद दीपिका ने भी इस पर अपना जवाब दिया था। लेकिन एक बार फिर से मुद्दा अचानक सामने आ गया है और इस बार दीपिका पर आरोप लगा है कि उन्होंने जेएनयू जाने के लिए मोटी रकम ली थी। 

दीपिका पादुकोण पर जेएनयू जाने के लिए पांच करोड़ रुपये लेने का आरोप, स्वरा भास्कर ने दिया ये जवाब

 

4 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपनी बातें लोगों से साझा करते रहते हैं। हाल ही में बाबिल ने अपने साथ हो रहे भेदभाव का खुलासा किया। बाबिल ने बताया कि अलग धर्म का होने की वजह से उनके दोस्तों ने उन से बात तक करना बंद कर दिया है। 

भेदभाव का शिकार हुए इरफान खान के बेट बाबिल, लिखा- खास धर्म से होने के चलते दोस्तों ने छोड़ा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दायर किया है। यह एफआईआर आलिया ने 27 जुलाई को लिखवाई है जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन के पूरे परिवार पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

नवाजुद्दीन समेत उनके परिवार पर आलिया ने दर्ज कराया मामला, बेटी के साथ यौन शोषण का लगाया आरोप

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें