फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरब के पहले डॉन से मंदार म्हात्रे तक इन 10 किरदारों में सुशांत ने मनवाया अपनी अदाकारी का लोहा

Sun, 08 Mar 2020 11:17 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बिजनौर से मुंबई आकर करियर बनाना कोई मजाक नहीं है। मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा के बाद सिनेमा में ये कारनामा करने वाले बिजनौर के सुशांत सिंह की गिनती होती है। सुशांत कम फिल्मों में ही दिखते हैं लेकिन जब दिखते हैं तो असरदार साबित होते हैं। सुशांत के जन्मदिन आइए आपको बताते हैं उन किरदारों के बारे में जिन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन पर उनकी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

2 of 11
Satya - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : पक्या
फिल्म : सत्या (1998)

अभिनेता सुशांत सिंह ने ऐसी बेहतरीन फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसे रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया। रामगोपाल वर्मा ने सुशांत को जब इस फिल्म में लिया होगा, तो उनकी काबिलियत तो जांची ही होगी। अगर कोई कसर रही होगी तो सुशांत ने फिल्म में पूरी कर दी। सुशांत इस फिल्म में एक छोटे-मोटे गुंडे के किरदार में हैं। जिस रौब के साथ पक्या सत्या से पैसे की मांग करता है, वहीं से पता चल जाता है कि पक्या का भविष्य उज्ज्वल है। और रामगोपाल वर्मा ने कलाकारों का सही चुनाव किया है।
विज्ञापन

3 of 11
Jungle - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : दुर्गा नारायण चौधरी
फिल्म : जंगल (2000)

रामगोपाल वर्मा के निर्माण और निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह ने दुर्गा नारायण चौधरी का किरदार निभाया है। वह एक डाकू है, जो जंगल में शरण लेता है। जब फिल्म के मुख्य किरदार अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जंगल में आते हैं, तब वह पूरे ग्रुप को किडनैप कर लेते हैं। दुर्गा नारायण चौधरी  डाकुओं के इस ग्रुप का सरदार है। और वह अपहरण किए हुए लोगों में से अनु (उर्मिला मातोंडकर) से प्यार करने लगता है। डाकू के किरदार में सुशांत सिंह लोगों को डराकर रख दिया था।

4 of 11
16 December - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : विक्टर
फिल्म : 16 दिसंबर (2002)

मणि शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत राजस्व विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी के रूप में नजर आए। फिल्म में उनके ही विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी की मौत के आरोप में विक्टर के रूप में सुशांत को उनके साथियों समेत निकाल दिया जाता है। बाद में उसी विभाग के और अधिकारी उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल कर लेते हैं। सुशांत के साथ फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा, मिलिंद सोमण भी हैं, लेकिन सुशांत का रुतबा कुछ अलग ही दिखाई देता है।
विज्ञापन

5 of 11
The Legend of Bhagat Singh - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : सुखदेव
फिल्म : द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)

आजादी की लड़ाई में खुद के जीवन को हंसकर कुर्बान करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तो हर भारतीय के दिल में बसते हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह ने सुखदेव थापर का किरदार निभाया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने अपने अभिनय का पूरा जादू बिखेरा। फिल्म में सुशांत के साथ हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन भगत सिंह के किरदार में हैं। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुशांत ने शानदार अभिनय किया है।
विज्ञापन

6 of 11
Matrubhoomi - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : सूरज
फिल्म : मातृभूमि (2003)

बिहार की रुढ़िवादी प्रथाओं को उजागर करने वाली इस फिल्म को मनीष झा ने लिखा और निर्देशित किया है। सुशांत सिंह का किरदार फिल्म में बहुत छोटा है, लेकिन बहुत ज्यादा असरदार है। फिल्म में भ्रूण हत्या, महिला खरीद फरोख्त जैसे विषयों को बहुत शानदार तरीके से पेश किया गया है। जहां सभी मर्द महिलाओं को नोंचने में लगे हुए थे, ऐसे में सूरज (सुशांत सिंह) लोगों को महिलाओं की इज्जत करने का पाठ पढ़ा रहा था।
विज्ञापन

7 of 11
Sehar - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : गजराज सिंह
फिल्म : सहर (2005)

ओटीटी के जमाने में इस किरदार का विस्तारीकरण हो गया, और श्री प्रकाश शुक्ला के बारे में सबको पता चल गया। जी5 की वेब सीरीज रंगबाज का पहला सीजन इसी गैंगस्टर की कहानी है। ये कोशिश निर्देशक कबीर कौशिक अपनी फिल्म में सुशांत सिंह को लेकर पहले ही कर चुके थे।  गजराज सिंह के किरदार में सुशांत सिंह ने इस फिल्म में खौफ पैदा कर दिया था।

8 of 11
Hulla - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : राज शिव पुरी
फिल्म : हल्ला (2008)

इस फिल्म का विषय थोड़ा अतरंगी ही है। लेकिन सुशांत सिंह के लिए कैसा भी किरदार हो, सब हजम है। जयदीप वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म सुशांत सिंह एक स्टॉकब्रोकर राज शिव पुरी का किरदार निभाते हैं। वह थोड़ा गुस्से वाला है, और हर जगह शान्ति चाहता है। जहां भी हल्ला होता है, तो वह विचलित हो जाता है, और अजीब हरकतें करने लगता है। अंत में उसे समझ आ जाता है जब उसकी वजह से कई जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं।

9 of 11
Yeh Saali Zindagi - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : इंस्पेक्टर सतबीर
फिल्म : ये साली जिंदगी (2011)

दर्शकों को थ्रिलर फिल्मों का डोज देने वाले निर्देशक सुधीर मिश्रा की ये फिल्म भी किसी थ्रिलिंग यात्रा से कम नहीं है। सुशांत सिंह ने इस फिल्म में इंस्पेक्टर सतबीर का किरदार निभाया है। सुशांत को पर्दे पर समय तो बहुत कम मिला है, लेकिन फिल्म अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उतना समय काफी था। सतबीर एक भ्रष्ट पुलिसवाला है जो पैसे के लिए कुछ भी कर सकता है। वह फिल्म के गैंगस्टर बडे (यशपाल शर्मा) के लिए काम करता है, और वर्दी का फायदा उठाकर उसकी हर तरह से मदद करता है।

10 of 11
Hate Story 2 - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : मंदार म्हात्रे
फिल्म : हेट स्टोरी 2 (2014)

मर्द से एक औरत के बदले की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने अपने म्यूजिक के लिए बहुत नाम कमाया। सुशांत सिंह ने इसमें राजनीतिज्ञ मंदार म्हात्रे का किरदार निभाया है। वह सोनिका (सुरवीन चावला) को अपनी रखैल बनाकर रखता है, और उसकी सारी जरूरतों को पूरा करता है। सोनिका जब किसी और से मिलती है तो मंदार को वह नागवार गुजरता है। सुशांत सिंह ने अपने किरदार को क्रूर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने विलेन के रूप में बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन

11 of 11
Lipstick under my burka - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : रहीम असलम
फिल्म : लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2017)

औरतों के मन की बात को समझाती इस फिल्म में चार कहानियां एक साथ चलती हैं, जिनमें एक कहानी रहीम (सुशांत सिंह) और शिरीन (कोंकणा सेन शर्मा) की है। रहीम अपनी पत्नी को सिर्फ अपनी हवस शांत करने का जरिया समझता है। उसके पहले से ही तीन बच्चे हैं, वह शिरीन को फिर भी गर्भ धारण करने के लिए मजबूर करता है। उनके रिश्ते में बहुत कड़वाहट है। सुशांत ने यहां भी शानदार काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें