फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dil Bechara: रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं 'दिल बेचारा'

Fri, 24 Jul 2020 07:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल बेचारा: रिलीज हुई सुशांत की आखिरी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत ने उनके हर एक फैन को झकझोर के रख दिया था। सुशांत की मौत के बाद से ही उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का उनके हर फैन को इंतजार था। ऐसे में अब उनका सब्र खत्म हो गया है। बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी पर रिलीज हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर रिलीज हो गई है। सुशांत के लिए फैंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को फ्री कर दिया है। अब सभी लोग इस फिल्म को फ्री में ही देख सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
दिल बेचारा - फोटो : यूट्यूब
सुशांत की फिल्म को कई सेलेब्स ने भी प्रमोट किया है। फिल्म को डायरेक्ट किया है मुकेश छाबड़ा ने। सुशांत की फिल्म की को-स्टार संजना सांघी और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी फिल्म से जुड़ी यादें लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

4 of 5
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'दिल बेचारा' साल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का रीमेक है। 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' मूवी जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी। फिल्म के कई गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही नया रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल बेचारा
सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि आज सभी की आंखों में आंसू आने वाले हैं। लोग कह रहे हैं कि काश सुशांत इस प्यार को देखने लिए हम सभी के बीच होते। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘हम इसे आप सभी के लिए और स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो इस डेट और टाइम को लॉक कर लीजिए। चलिए सब इसे साथ देखते हैं। एक ही वक्त पर, अलग-अलग जगहों से, एक ऑडियंस बनकर। ये सुशांत के लिए है’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें