बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज होने जा रही है। सुशांत की फिल्म के रिलीज होने से पहले उनके दोस्त और चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। सभी का यही कहना है कि सुशांत की फिल्म देखना उनके लिए मुश्किल है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की इस फिल्म को लेकर एक इमोशनल नोट साझा किया है।