Soundarya
- फोटो : social media
सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। करियर के शुरुआती दौर में ही सौंदर्या ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। 1992 में सौंदर्या ने कन्नड़ फिल्म गंधर्व से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। 12 साल के करियर में उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने छोटे से करियर में सौंदर्या ने तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्म में काम किया। अभिनेत्री होने के साथ-साथ सौंदर्या फिल्म निर्माता भी थीं। उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।