फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने लॉन्च किया 6 Pack Band 2.0, छह दिव्यांग बच्चे निभाएंगे खास रोल

Fri, 27 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : ANI
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने मुंबई में एक बैंड लॉन्च किया है। इस बैंड की खास बात यह है कि यह 6 बच्चों का बैंड है और यह सभी अलग-अलग रूप से दिव्यांग हैं। इस बैंड का नाम उन्होंने '6 पैक बैंड 2.0' रखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
हम हैं हैप्पी बैंड
करन जौहर इससे पहले 2016 में भी एक अलग तरह के बैंड को लॉन्च करने को लेकर चर्चा में आए थे। दरअसल उन्होंने 'हम हैं हैप्पी' नाम से इंडिया के पहले ट्रांसजेंडर बैंड को लॉन्च किया था। इस बैंड का मकसद अपने गानों के जरिए सामाजिक जागरूकता फैलाने का है। 
विज्ञापन

3 of 5
6 Pack Band 2.0
इस बार करण ने जो बैंड लॉन्च किया है उसका मकसद आत्मकेंद्रित को बढ़ावा देना है। इसमें तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। बैंड अपने आप में इसलिए भी खास है क्योंकि अप्रैल का महीना भी 'आत्मकेंद्रित जागरूकता महीना' है।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : ANI
बैंड की लॉन्चिंग के वक्त करण ने कहा कि इन सुपर टेलेंटेड बच्चों को देखकर बड़ी खुशी होती है। इनके पास गजब की प्रतिभा है। वह इनके साथ जुड़कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
6 Pack Band 2.0
इस बैंड को यशराज फिल्मस के हेड आशीष पटेल ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा शमीर टंडन ने म्यूजिक कंपोज किया है। बताया जा रहा है कि करण ने जब से फिल्म 'माई नेम इज खान' को डायरेक्ट किया है तब से वह ऐसे कमजोर लोगों के बेहद करीब आ चुके हैं, इसलिए उन्होंने इन बच्चों को सपोर्ट करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें