फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स' के शूट के दौरान प्रेग्नेंट थीं ये अभिनेत्री, अब बताया एक सीन ने कैसी कर दी थी हालत

Sun, 11 Aug 2019 05:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surveen Chawla - फोटो : file photo
सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। सुरवीन अक्सर बेटी इवा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बेटी के जन्म के बाद सुरवीन जल्द ही वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आने वाली हैं। सुरवीन ने 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) के पहले सीजन में जोजो का किरदार निभाया था। इस बीच अभिनेत्री ने 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि वेब सीरीज में शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थी और उनकी सीन के दौरान कैसी हालत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Sacred Games Season 2 star cast - फोटो : amar ujala mumbai
सुरवीन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए खुलासा किया। सुरवीन ने बताया 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) की शूटिंग करना भावनात्मक और शारीरिक रूप में थका देने वाला था। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दौरान प्रेग्नेंट थी। सीजन 1 में काम करना जोजो के चरित्र के रूप में थकाने वाला था साथ ही अंदर तक डैमेज करने वाला था।' 

यह भी पढ़ें:- माधुरी दीक्षित की बहनों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, पर्दे के पीछे रहकर बहन को बनाया सुपरस्टार
विज्ञापन

3 of 5
surveen chawla - फोटो : social media
सुरवीन ने आगे कहा- 'उस वक्त प्रेग्नेंट होने की वजह से मेरे लिए जोजो का रोल निभाना मुश्किल था। आप भावनाओं को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और यह आपके पास नहीं है। प्रेग्नेंसी की दौरान वहां मौजूद होने के लिए अच्छी जगह नहीं है। मुझे कभी-कभी भाग जाने का मन करता था।' 

यह भी पढ़ें:- 45 साल में कितनी बदल गईं 'ठंडे ठंडे पानी' गाना में नजर आने वाली अभिनेत्री, अब पहचानना भी मुश्किल

4 of 5
surveen chawla - फोटो : file photo
सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में भी सुरवीन है। यह सीजन 15 अगस्त को रिलीज हो रहा है। 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान मुख्य भूमिका में है। 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन ने गणेश गायतोंडे का किरदार निभाया है तो वहीं सैफ ने सरताज सिंह का। सुरवीन की बात करें तो डिलीवरी से पहले उनकी गोद भराई की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रहीं।

यह भी पढ़ें:- दिशा पाटनी से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए स्पॉट, देखिए ये 7 सितारे किस अंदाज में आए नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरवीन चावला - फोटो : file photo
इन तस्वीरों में सुरवीन पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गोद भराई की तस्वीरों को खुद सुरवीन चावला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने यह शादी लोगों से दो साल तक छिपाकर रखी थी। ऐसे में साल 2017 में शादी की तस्वीर शेयर कर सुरवीन ने अपने फैन्स को चौंका दिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें