Surveen Chawla
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग में करियर की नहीं थी प्लानिंग
सुरवीन चावला का जन्म 1 अगस्त 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। सुरवीन की गिनती आज सफल सितारों में होती है। अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांसिंग कौशल से अलग पहचान स्थापित करने वाली सुरवीन एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहती थीं। जी हां, यह बात किसी को भी हैरान कर सकती है, लेकिन यह सच है कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में करियर बनाने की सुरवीन की कोई प्लानिंग नहीं थी। जब वह छोटी थीं, तो हमेशा ऐसे क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थीं, जिसके जरिए लोगों की मदद की जा सके। थोड़ी बड़ी हुईं तो उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा। मगर, 19 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया और टीवी शो में नजर आईं। इसके बाद हमेशा के लिए इनकी जिंदगी बदल गई।