suriya
- फोटो : File Photo
फिल्म की रिलीज में विलंब की जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए अभिनेता सूरिया ने एक पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में वह लिखते हैं, ‘दुर्भाग्य से फिल्म की रिलीज का इंतजार उम्मीद से थोड़ा ज्यादा रहने वाला है।’ पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चूंकि यह फिल्म विमानन उद्योग पर बनी है लिहाजा इंडियन एयर फोर्स से इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करना अभी शेष है। हालांकि, ये एनओसी अब फिल्म निर्माताओं को मिल गई है। फिल्म को बनाने वालों में सूरिया की कंपनी भी शामिल है।