सुरिंदर कौर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक ऐसी लोक गायिका और संगीतकार थीं, जिनकी ख्याति देश में ही नहीं बल्कि विदेशों भी फैली हुई थी। उनकी सुरीली आवाज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुरिंदर को 'पंजाब दी कोयल' और 'पंजाब दी आवाज' कहकर भी बुलाया जाता था। कई देशों में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाली सुरिंदर को लोगों ने उन्हें उनके संगीत के कारण सिर-आंखों पर बैठा लिया था। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया में उनकी गायकी का कद इतना ऊंचा है कि हर सम्मान उसके आगे छोटा लगता है। आज यानी 25 नवंबर को इसी प्रसिद्ध गायिका की 93वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इसी खास मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में...