फिल्म भेड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भेड़िया
वरुण धवन, कृति सेनन, अभिषेक मुखर्जी आदि की फिल्म भेड़िया भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन को भेड़िया काट लेता है तो वह भेड़िया की तरह हरकतें करने लगते हैं। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है, ऐसे में पहले दिन फिल्म के सात से आठ करोड़ रुपये तक कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन इस फिल्म ने कुल 1.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।