सुरेखा सीकरी एक्टिंग की दुनिया का वो नाम है जिन्होंने ग्लैमरस नहीं बल्कि अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई। बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक अपने अभिनय की शानदार छाप छोड़ने वालीं सुरेखा सीकरी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 19 अप्रैल 1945 को नई दिल्ली में हुआ था। बालिका वधू फेम दादीसा भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में, सीरियल्स के जरिए वह हमारे बीच आज भी जिंदा हैं। आज सुरेखा सीकरी के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...