Surbhi Chandna
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक 'शेरदिल शेरगिल' में पुरुषों के वर्चस्व वाले आर्किटेक्चर के करियर में अपनी पहचान बनाने के लिए दृढ़निश्चित मनमीत शेरगिल एक निडर महिला है, जो अपनी सारी जिंदगी समाज की रूढ़ियों से लड़ती रही है। समृद्धि के साथ जन्मे राजकुमार यादव, जो कॉमेडियन बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें शिक्षा आर्किटेक्ट की मिली है और स्वभाव से उनमें जुगाड़ करने की चतुराई है। पर परिवार उन्हें आर्किटेक्चर के व्यवसाय में धकेल देता है। मनमीत शेरगिल और राजकुमार यादव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन किस्मत उन्हें एक दूसरे से बांध देती है। यद्यपि उन दोनों की विचारधाराएं अलग हैं, लेकिन फिर भी वो अपने-अपने सपनों को पूरा करने की ओर अग्रसर हैं।