अमिताभ बच्चन-हरिवंश राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'केबीसी' के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट से बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने बंगले के नाम से जुड़ा किस्सा सुनाया। बिग ने कहा, 'कई बार लोग हमें पूछते हैं कि आपने अपने घर का नाम प्रतीक्षा क्यों रखा, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ये नाम मैंने नहीं बल्कि मेरे पिता जी ने चुना था। मैंने भी अपने पिता जी से सवाल किया कि अपने घर का नाम प्रतीक्षा क्यों रखा? तब उन्होंने अपनी एक कविता की लाइन कही, स्वागत सबके लिए है, पर नहीं है किसी के लिए प्रतीक्षा।'