सुरैया
- फोटो : Social media
दरअसल, दिलीप कुमार ने अपने दोस्त निर्देशक के आसिफ से उन दोनों को लेकर एक फिल्म बनाने के लिए कहा। फिर, के आसिफ ने सुरैया और दिलीप को लेकर 'जानवर' शीर्षक से फिल्म का एलान कर दिया। शूटिंग शुरू हुई। फिल्म का एक सीन था, जिसमें सुरैया के पैर पर सांप काट लेता है और दिलीप को उनके पैरों को चूसकर सांप का जहर निकालना होता है। यह सीन पहली ही बार में पूरी अच्छी तरह से शूट हो चुका था, बावजूद इस सीन को चार से पांच दिनों तक लगातार शूट किया जाने लगा। एक दिन सुरैया समझ गईं कि दिलीप की मंशा ठीक नहीं है और इसमें निर्देशक भी उनके साथ हैं। अगले दिन जब फिर इस सीन की शूटिंग शुरू हुई तो सुरैया ने अपना पैर खींच लिया और दिलीप को भला-बुरा कह डाला और गुस्से में सेट छोड़ कर आ गईं। फिर, वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद सुरैया ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन दिलीप कुमार के साथ एक भी फिल्म नहीं की।