पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और फिल्म के विलेन जॉन अब्राहम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली था। जॉन कहते हैं, 'पठान दर्शकों के लिए एक रोलर कोस्टर की सवारी है,यह फिल्म बहुत ही भव्य स्तर पर बनी है, फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ काम करना बहुत ही आनंददायक अनुभव था, जिसे मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।' उधऱ, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, 'वाईआरएफ के साथ फिल्म हमेशा खास होती है और मैं दर्शकों का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया। टीवी दर्शकों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम है, जो लोग थियेटर और ओटीटी पर फिल्म नहीं देख पाए उनके लिए स्टार गोल्ड पर फिल्म देखने का यह बहुत सुनहरा मौका होगा।’