सुरैया-देवानंद
- फोटो : सोशल मीडिया
ताउम्र तन्हां रहीं सुरैया
नानी के विरोध के बाद सुरैया ने देवानंद से ताल्लुक तो खत्म कर दिया, मगर वह देवानंद को भूल नहीं पाईं। इसलिए, देवानंद के बाद कभी कोई शख्स उनकी जिंदगी में नहीं आया। वहीं, वर्ष 1954 में देवानंद ने कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी, जिनका असली नाम मोना सिंघा था। 31 जनवरी 2004 को 74 साल की उम्र में सुरैया का निधन हो गया। हर किसी को उम्मीद थी उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए देवानंद जरूर आएंगे, लेकिन वह नहीं आए।