सुप्रिया पाठक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि जिस वक्त सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर ने शादी रचाई, तब शाहिद कपूर की उम्र महज छह वर्ष थी। एक बातचीत के दौरान ट्विंकल खन्ना ने सुप्रिया पाठक से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी बहन रत्ना पाठक शाह से शादी को लेकर कोई सलाह ली थी? इस पर सुप्रिया पाठक ने कहा कि हर किसी ने उन्हें सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने किसी की भी एक नहीं सुनी, क्योंकि वह अपना फैसला ले चुकी थीं।