ए पैंडेमिक: अवे फ्रॉम द मदरलैंड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की फिल्मकार श्वेता राय की बनाई हुई एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑस्कर पुरस्कार की रेस में शामिल होने में कामयाब रही है। 'ए पैंडेमिक: अवे फ्रॉम द मदरलैंड' (एक महामारी: मातृभूमि से दूर) नाम की इस फिल्म को दुनिया भर में खूब वाहवाही मिली है और श्वेता ने इस फिल्म की अधितकर जिम्मेदारी खुद उठाई है। पांच डॉक्टरों पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री में उन लम्हों को कैद किया गया है जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा पीड़ित थे, लेकिन इन ‘देवदूतों’ ने अपनी जान जोखिम में डाल मानवता की सेवा की।
‘देवदूतों’ की इस गाथा को मिला ऑस्कर रेस में मौका, भारतीय मूल की फिल्मकार ने बनाई अद्भुत डॉक्यूमेंट्री