फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से मिली सलमान खान को बड़ी राहत, पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म पर हुआ था बवाल

Fri, 29 Nov 2019 02:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ जहां उनकी फिल्म दबंग 3 को लेकर विवाद जारी है तो वहीं दूसरी ओर अब पिछले साल रिलीज हुई फिल्म लवयात्री पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को  बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

2 of 5
loveyatri
दरअसल 5 अक्टूबर 2018 को  सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और अभिनेत्री वरीना हुसैन स्टारर फिल्म लवयात्री रिलीज हुई थी। आयुष और वरीना ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म उस वक्त विवादों में आ गई थी।  फिल्म को लेकर सलमान खान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था लेकिन अब इस केस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media
बता दें कि कोर्ट ने कहा कि फिल्म 'लव यात्री' को लेकर सलमान खान व अन्य निर्माताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी। अब आगे भी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।  पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'लव यात्री' को लेकर सलमान खान व अन्य निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर और आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाई थी।

4 of 5
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भविष्य में फिल्म के नाम, गाने या कंटेट को लेकर किसी भी तरह की कोई एफआईआर नहीं होगी। बता दें कि पहले फिल्म का नाम लवरात्रि था इसे लेकर गुजरात में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि ये नाम नवरात्रि के नाम से मिलता जुलता है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। जिसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
वैसे बता दें कि सलमान खान हाल फिलहाल में फिल्म दबंग 3 को भी लेकर सुर्खियों में है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। वहीं महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें