फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय के लिए अब रजनीकांत ने पेश की गंभीर चुनौती, दिवाली पर होगा इन दोनों की फिल्मों का सीधा मुकाबला 

Tue, 26 Jan 2021 02:35 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत-अक्षय कुमार
सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्मी’ के बाद से गड़बड़ाया सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों का कैलेंडर कब पटरी पर आएगा, ये तो पता नहीं, लेकिन उनकी आने वाली कम से कम एक फिल्म के लिए चुनौती बनकर रजनीकांत मैदान में उतर रहे हैं। अक्षय कुमार ने रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ में विलेन का रोल निभाया था और दोनों का परदे पर जबर्दस्त मुकाबला भी हुआ। अब बारी बॉक्स ऑफिस की है और ‘थलाइवा’ और ‘खिलाड़ी’ का अगला मैच दिवाली पर खेला जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
जी हां, तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की अगली फिल्म 'अन्नाथे' के रिलीज की तारीख घोषित हो गई है। निर्माताओं ने तय कर दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर चार नवंबर को रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का मुकाबला अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' से होने वाला है जिसकी तारीख अक्षय कुमार ने पहले से ही तय कर रखी है। 
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करके घोषणा की कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस पोस्ट में यह भी बताया गया कि 26 साल पहले रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'मुथु' के बाद उनकी यह पहली फिल्म होगी जो दीवाली पर रिलीज होगी। इसके लिए चार नवंबर की तारीख तय की गई है। उधर, पांच नवंबर को पहले से ही तय है कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'राम सेतु' को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। रजनीकांत की फिल्मों का हिंदी पट्टी में भी बड़ा बाजार रहा है और जैसा कि पूरी संभावना है ‘अन्नाथे’ की हिंदी पट्टी में रिलीज ‘रामसेतु’ के लिए बड़ा खतरा साबित होगी।

4 of 6
RajniKanth - फोटो : Social Media
हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार अपनी फिल्मों को ज्यादातर त्योहारों पर रिलीज करना पसंद करते हैं। लेकिन, सुपरस्टार रजनीकांत के लिए तो ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके प्रशंसकों के लिए तो वह दिन ही किसी त्योहार से कम नहीं होता जब रजनीकांत की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो। रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे' पिछले काफी दिनों से चर्चाओं में है, क्योंकि इस फिल्म को करते हुए ही रक्तचाप की समस्या की वजह से रजनीकांत अस्पताल में भर्ती हुए। फिर इस फिल्म में काम कर रहे चार कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तो शूटिंग को रोकना पड़ गया।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार
उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग रजनीकांत अगले महीने से शुरू कर देंगे। वैसे इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हुई थी लेकिन बिगड़ती तबीयत की वजह से रजनीकांत बहुत ज्यादा सफर नहीं कर सकते। इसलिए, निर्माताओं ने फैसला किया है कि वह रजनीकांत की तबीयत का ख्याल रखते हुए फिल्म का सेट उनके शहर चेन्नई में ही लगाएंगे। फिल्म का निर्देशन शिवा कर रहे हैं और रजनीकांत के साथ इस फिल्म में खुशबू, मीना और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग कुछ समय में शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने अभिषेक शर्मा को सौंपा है जिनकी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी'  देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद सिनेमाघर खुलते ही सबसे पहले रिलीज हुई। फिलहाल तो अक्षय अपनी एक और फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे जो एक अभिनेता बनने के ख्वाब देखता है। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। अक्षय की चार फिल्में पहले से तैयार पड़ी हैं और इनके निर्माता इन्हें रिलीज करने के लिए सही समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें