फिल्मों के दिवानों पर अब साउथ की फिल्मों का भी खुमार चढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अपनी फिल्मों की पॉपलेरिटी होते देख साउथ के ये तीन सुपरस्टार दिवाली 2018 पर धमाल करने का मन बनाया है। इसके लिए ये तीनों सुपरस्टार अपनी फिल्म को बनाने में जुट गए हैं....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Three khan
अब तक बॉलीवुड में ही दिवाली, ईद और क्रिसमस पर बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होती आ रही हैं। लेकिन सलमान, शाहरुख और आमिर खान के बाद साउथ के ये तीन सुपरस्टार इन त्यौहारों पर देशभर के सिनेमाघरों में कब्जा करने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
South's Superstar
जी हां, एक्टर सूर्या, अजीत और सुपरस्टार विजय। बता दें कि इस दिवाली सुपरस्टार विजय ने अपनी फिल्म 'मर्सल' रिलीज की थी जो अभी तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
4 of 5
Surya
बता दें कि एक्टर सूर्या ने साल 2018 में आने वाली दिवाली को अपनी फिल्म 'सेल्वारघावन' के लिए बुक कर लिया है। लेकिन फिल्म की अभी तक पूरी कास्ट का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, एक्टर अजीत ने भी दिवाली 2018 के लिए 'शिवा अगेन' के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
अंत में सुपरस्टार विजय दिवाली 2017 में धमाका करने के बाद एक बार फिर दिवाली 2018 पर भी बड़ा धमाका करने की फिराक में हैं। इसलिए उन्होंने भी फिल्म 'एआर मुरुगदोस' को आने वाली दिवाली पर ही रिलीज करने का मन बनाया है। अब देखना ये होगा कि इन तीनों सुपरस्टारों की फिल्म में से पब्लिक किसे ज्यादा पसंद करने वाली है।