फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिवॉल्वर रानी' बनी 'झांसी की रानी', हाथ में तलवार लिए सामने आया कंगना का पहला लुक

Wed, 01 Nov 2017 08:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
kangana
कंगना रनौत की पीरियड फिल्म 'मणिकर्णिका' का जब से ऐलान हुआ है, तब से उनके फैन्स को फिल्म में उनके नए लुक का बेसब्री से इंतजार था। कुछ महीने पहले ही एक स्केच लीक हुआ था जिसे फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना का लुक बताया गया था। लेकिन फैन्स का इंतजार अब खत्म हुआ, क्योंकि सामने आ गया है कंगना का नया लुक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kangana
बता दें कि जयपुर में चल रही फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें कंगना का 'झांसी की रानी' का लुक सामने आया है। ये फिल्म की बिल्कुल एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं जिसमें कंगना बहुत ही सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kangana
कंगना ने सफेद और गोल्डन रंग की ड्रेस पहनी हुई है और सिर पर पगड़ी। फिल्म की शूटिंग जयपुर के अम्बर किले में चल रही है। जहां लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार करती नजर आएंगी।

4 of 5
kangana
ये पहली बार है जब कंगना अपने फिल्मी करियर में किसी आइकॉनिक रोल में नजर आएंगी।  'मणिककर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और संघर्ष पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को लेखक और डायरेक्टर विजयेन्द्रा प्रसाद डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रसाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' में भी अपनी कलम का जादू बिखेर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana
फिल्म में कंगना के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 'झलकारी बाई' का किरदार निभाएंगी जो अंग्रेजों से आखिरी दम तक लड़ती रही थीं। बता दें कि अंकिता फिल्म 'पद्मावती' में भी वैभव टाटवावाड़ के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म 'मणिककर्णिका' 27 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें