अभिनेता राजकुमार
- फोटो : Social Media
कश्मीरी पंडित परिवार में जन्में अभिनेता राजकुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था, उन्होंने सब इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर अभिनय की ओर रुख किया और मदर इंडिया, सौदागर, तिरंगा, मरते दम तक, नील कमल, पाकीजा, दिल अपना प्रीत पराई, पुलिस और मुजरिम जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की धाक जमाई, लेकिन हर अभिनेता की तरह उनकी फिल्में भी फ्लॉप हुईं। हालांकि इससे अभिनेता राजकुमार की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई बल्कि वह अपनी फीस जरूर बढ़ा दिया करते थे।