फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: रजनीकांत ने संगीतकार इलैयाराजा की खास उपलब्धि के लिए दी बधाई, बोले- ‘आपने भारत को गर्व कराया है’

Sat, 08 Mar 2025 04:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth: संगीतकार इलैयाराज द्वारा लंदन में सिम्फनी वैलिएंट का प्रदर्शन करने से पहले पूरी इंडस्ट्री उन्हें बधाई दे रही है। जानिए रजनीकांत ने किस तरह दी संगीतकार को बधाई।
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत-इलैयाराजा - फोटो : ट्विटर@Rajinikanth @Ilaiyaraaja

भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा एक खास उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अब उन्हें इंडस्ट्री की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इलैयाराजा लंदन में सिम्फनी वैलिएंट का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य प्रदर्शन से पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत तमाम कलाकारों ने उन्हें बधाई दी।
 

विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

थलाइवा ने दी बधाई
सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्विटर पर तमिल भाषा में एक पोस्ट में लिखा, “पन्नईपुरम में हारमोनियम बजाने वाले हाथ आज लंदन में एक सिम्फनी बना रहे हैं। सामी, आपने भारत को गर्व कराया है, बहुत-बहुत बधाई।”
 

 

विज्ञापन

3 of 5
कार्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@karthi_offl

‘पोन्नियिन सेल्वम’ स्टार ने भी दी शुभकामना
रजनीकांत के अलावा ‘पोन्नियिन सेल्वम’ स्टार कार्ती ने भी संगीतकार को बधाई दी है। कार्ती ने लिखा, “इलैयाराजा सर, हमारा दिल हमेशा आपके और आपके संगीत के साथ है, जो अद्वितीय है और समय से परे हैं। सिम्फनी नंबर 1 वैलिएंट के लिए बधाई सर। दुनिया अब आपके संगीत का आनंद ले सकेगी, जिसने पीढ़ियों से हम लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। मैं आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।”
 

 

4 of 5
सेंथल विनु - फोटो : ट्विटर@SenthilVinu

सेंथल विनु ने शेयर कीं तस्वीरें
फिल्म निर्माता सेंथल विनु ने आयोजन की जगह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “अद्भुत इतिहास बन रहा है। इलैयाराजा सर और आज वैलिएंट सिम्फनी के प्रीमियर के लिए रोमांचित हूं। हम सभी का यह सपना अब एक वास्तविकता है। बहुत खुश हूं। राजा सर का अद्वितीय काम और उपलब्धि सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा है।”
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इलैयाराजा - फोटो : ट्विटर@Ilaiyaraaja

इन फिल्मों में सुनाई देगा इलैयाराजा का संगीत
वर्क फ्रंट की बात करें तो इलैयाराजा के आने वाले प्रोजेक्ट्स में वेत्री मारन की लंबे समय से अटकी ‘विदुथलाई पार्ट 2’ और विशाल की ‘थुप्परिवालन 2’ शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें