बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर देखा और तारीफ करते हुए कहा है कि यह फिल्म ऐसी पीढ़ी की कहानी है, जो अलग तरीके से सोचती है।
पढ़ें: पहली बार महेश भट्ट पत्नी सोनी राजदान के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर, शेयर की तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'अलग तरह का काम करने वाली इस पीढ़ी के रचनात्मक एजेंडे का एक लिंक, अलग तरह का काम, अलग तरह की उपलब्धि। एक ऐसी पीढ़ी से, जो अलग सोचती है! मेरी शुभकामनाएं।' अमिताभ बच्चन के तारीफ करने पर जब रानी मुखर्जी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये जानकार खुशी हुई। बता दें कि अमिताभ और रानी 'कभी खुशी कभी गम', 'वीर जारा', 'ब्लैक', 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'बाबुल' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
T 2751 - https://t.co/btqu7eyMnc .. a link to the creative agenda of this generation .. of doing different, working different, achieving different .. from a generation that thinks different ! My wishes as ever @sidpmalhotra pic.twitter.com/x1LPQut2Vq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 24, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Rani Mukherjee
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लंबे समय बाद कमबैक कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म हिचकी का ट्रेलर जारी हो गया है। शादी के बाद रानी मुखर्जी अपने परिवार में व्यस्त हो गई थीं। आखिरी बार वो साल 2014 में फिल्म 'मर्दानी' में दिखाई दी थी।
4 of 5
rani mukharji
- फोटो : self
ट्रेलर देखने पर पता चलता है कि 'हिचकी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो स्कूल में बच्चों को पढ़ाना चाहती है, काफी मशक्कत के बाद जब उसेे स्कूल में पढ़ाने का मौका मिलता है तो बच्चे अपनी टीचर का हिचकी आने की वजह से मजाक बनाते हैं। फिल्म स्टूडेंट्स और टीचर के बीच रिश्तों की कहानी है। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही 'टाइगर जिंदा है' के साथ भी दिखाया जाना है।
फिल्म 'हिचकी' को सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा हैं। रानी तीन साल बाद फिर से अपने चाहने वालों का दिल धड़काने आ रही हैं। बता दें कि अक्टूबर में रानी के पिता का देहांत हो गया था। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।