फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 साल की उम्र में मिलिंद को मिला प्यार! इंस्टा पर दिखी कमउम्र लड़की की झलक

Fri, 16 Jun 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 10
मिलिंद सोमन और अंकिता
लगता है सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन की जिंदगी में नया प्यार आ गया है। 51 साल के मिलिंद इस लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर खूब फोटोज डाल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
मिलिंद सोमन और अंकिता
मिलिंद की नई गर्लफ्रेंड एयरहोस्टेस हैं और उनका नाम अंकिता कुंवर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता मिलिंद की आधी उम्र की हैं।

इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने लिखा, 'मिस्टर और श्रीमती (Mr & Smt)।' अब आप ही बताएं इस लाइन का क्या मतलब निकाला जाए।
विज्ञापन

3 of 10
मिलिंद सोमन और अंकिता
मुंबई मिरर के अनुसार मिलिंद की मां को भी ये लड़की पसंद है और उन्होंने इस रिश्ते की मंजूरी भी दे दी है। मिलिंद ने हाल ही में ये तस्वीर डाली है। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'मुझे और कहीं नहीं होना चाहिए।'

4 of 10
मिलिंद सोमन और अंकिता
इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने लिखा, 'हमेशा के लिए।' सारी कहानी तस्वीरे ही बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
मिलिंद सोमन और अंकिता
इस फोटो के साथ तो मिलिंद ने खुलासा कर ही दिया। उन्होंने लिखा, 'लव दिस पर्सन।'
विज्ञापन

6 of 10
मिलिंद सोमन
मिलिंद ने इससे पहले फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से साल 2006 में शादी की थी। दोनों महज तीन साल बाद ही अलग हो गए थे।
विज्ञापन

7 of 10
मिलिंद सोमन
मिलिंद आखिरी बार फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में 'अंबाजी पंत' के किरदार में नजर आए थे। आज कल वो फिटनेस को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

8 of 10
मिलिंद सोमन
साल 2015 में उन्होंने 'आयरन मैन चैलेंज' लिया था जिसमें 3.8 किलोमीटर तैरना, 180.2 किलोमीटर साइकल चलाना और 42.2 किलोमीटर बिना ब्रेक के दौड़ना पड़ता है। मिलिंद ने ये चैलेंज केवल 15 घंटे में पूरा कर लिया था।

9 of 10
मिलिंद सोमन और मधु सप्रे
मिलिंद अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ एक एड शूट के कारण भी सुर्खियों में आए थे। दोनों ने गले में अजगर डाल एड के लिए न्यूड शूट किया था। इसके लिए दोनों पर केस दर्ज हुआ था जो 14 साल तक चला था।
विज्ञापन

10 of 10
मिलिंद सोमन
मिलिंद ने साल 1995 में सिंगर अलीशा चिनाई की म्यूजिक वीडियो 'मेड इन इंडिया' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद मिलिंद ने टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने '16 दिसंबर', 'अग्नी वर्षा', 'भ्रम' और 'भेजा फ्राई' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें