फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जब घर पहुंचे रजनीकांत, पत्नी ने कुछ इस तरह से किया स्वागत

Mon, 28 Dec 2020 04:29 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत - फोटो : Instagram - Radhmika Mandanna
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत अपने घर पहुंच चुके हैं और उनकी पत्नी लता ने उनका पारंपरिक तरीकों से स्वागत किया। रजनीकांत के घर लौटने पर लता ने उनके माथे पर तिलक लगाया और उनकी आरती कर उन्हें घर में प्रवेश कराया। रजनीकांत हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे और वहां उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बता दें कि रजनीकांत के ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिल्म अन्नात्थे की शूटिंग के दौरान फिल्म की यूनिट कोरोना की चपेट में आ गई थी और इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। अस्पताल में भर्ती करने से पहले रजनीकांत का भी कोरोना का टेस्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद चेन्नई स्थित अपने घर पहुंचे रजनीकांत की पत्नी ने जिस पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रजनीकांत के फैन्स इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और सुपरस्टार रजनीकांत के लिए दुआएं भी मांग रहे हैं।

4 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत पिछले दस दिनों से हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग पर मौजूद लोगों में से दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद 22 दिसंबर को रजनीकांत ने अपना कोरोना का टेस्ट कराया था। हालांकि रजनीकांत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन इसके बाद से वो आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत - फोटो : ANI
बता दें कि बहुत जल्द रजनीकांत राजनीति में अपने कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि वो 31 दिसंबर को अपनी राजनैतिक पार्टी का एलान करेंगे। कमल हासन के बाद रजनीकांत भी अब चुनाव में उतरने का फैसला कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें