फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल इन सितारों के घर लेकर आएगा खुशियां, करीना से अनुष्का तक के घर में गूंजेगी किलकारियां

Mon, 28 Dec 2020 03:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2020 जिस तरह से गुजरा है उसे देखते हुए 2021 का अंदाजा लगाना मुश्किल है। हालांकि हर कोई यही चहता है कि आने वाला साल खुशियों भरा बीते। कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ऐसे हैं जिनके घर साल 2021 की शुरुआत में ही खुशियां दस्तर देने वाली हैं। जी हां साल 2020 के अंत में कई सितारों ने अपने माता- पिता बनने की खुशखबरी दी है। तो आइये इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही टेलीविजन और फिल्मी सितारों के बारे में जिनके घर साल 2021 में किलकारियां गूंजने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुष्का शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इसी साल अगस्त के महीने में की थी। जिसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का जनवरी 2021 में अपने बच्चे को जन्म देंगी। ये विराट और अनुष्का का पहला बच्चा है लिहाजा दोनों बड़ी ही सावधानी के साथ सबकुछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना ने लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सैफ और करीना के घर नन्हा मेहमान मार्च 2021 में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इन दोनों के अलावा इनके फैंस भी बड़ी ही बेसब्री से होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सैफ और करीना का पहले भी एक बेटा तैमूर अली खान है जो हाल ही में चार साल के हुए हैं।

4 of 6
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनीता हसनंदानी
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी शादी के करीब सात साल बाद पैरेन्ट्स बनने जा रहे हैं। अनीता और रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पैंस के साथ इस खबर को शेयर किया था। साल 2021 के जनवरी या फरवरी महीने में इन दोनों के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें कि हाल ही में अनीता की गोद भराई की रस्म भी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
नकुल मेहता, जानकी पारेख - फोटो : Instagram: @jank_ee
नकुल मेहता- जानकी
टेलीविजन अभिनेता नकुल मेहता की पत्नी और एक्ट्रेस जानकी मेहता भी प्रेग्नेंट हैं। जानकी मेहता साल 2021 के फरवरी महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। नकुल मेहता ने पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था जिसमें उनके और जानकी की मुलाकात से लेकर शादी और फिर प्रेग्नेंसी तक की तस्वीरें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति मलिक- मोहित मलिक
हाल ही में टेलीविजन अभिनेता मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिति मलिक ने भी ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। अदिति साल 2021 के मई महीने में मां बन जाएगी। बता दें कि मोहित और अदिति शादी के 10 साल बाद माता- पिता बन रहे हैं।

पढ़ें: 'स्पॉन्ज बॉब स्क्वेयर पैंट्स' के एनिमेटर टक टकर का निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें