फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी घर में खाने को नहीं होती थी रोटी, आज बना इतना बड़ा सुपरस्टार कि खरीद लिया प्राइवेट जेट

Wed, 21 Jun 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Written by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 7
दिलजीत दोसांझ
पंजाब में सुपरहिट स्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ न सिर्फ पंजाब बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज के रिटायर कर्मचारी हैं और मां हाउसवाइफ हैं, बावजूद इसके आज दिलजीत पंजाब के ओहदेदार स्टारों में से एक बन चुके हैं।

बहुत कम लोगों को पता है कि पहले दिलजीत का नाम दलजीत था, 2004 में एक म्यूजिक अलबम रिलीज करने से पहले उनसे नाम बदलने की बात कही गई और दलजीत दिलजीत बन गए।
विज्ञापन

2 of 7
दिलजीत दोसांझ
बचपन में दिलजीत अपने पिता के साथ गुरुद्वारे जाते तो वहां अपनी सुरमई आवाज में कीर्तन किया करते थे। तब भी लोग उन्हें पसंद करने लगे थे। दिलजीत अब कफी पॉपुलर हो गाए हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने एक प्राइवेट जेट खरीद लिया है। जिसकी फोटो दिलजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
  New Beginning Starts With Private Jet 🛩 pic.twitter.com/xXC6fmpzAl — DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) April 17, 2017
विज्ञापन

3 of 7
दिलजीत दोसांझ
पंजाबी फिल्मों में सफलता के झंडे गाडऩे के बाद दिलजीत शाहिद के साथ  'उड़ता पंजाब' में दिखे। प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने इस बात को स्वीकारा था कि अगर उन्हें ये रोल (पुलिस कॉप) मिला है तो सिर्फ और सिर्फ उनकी पगड़ी की वजह से और वो इस बात पर गर्व महसूस करते हैं। दिलजीत के इस लुक के सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि हर जगह लोग दीवाने हैं।

4 of 7
दिलजीत दोसांझ
अगर खबरों की मानें तो दिलजीत शादीशुदा हैं लेकिन इस बारे में उन्होंने कभी खुद से कोई खुलासा नहीं किया है। यहां तक कि ये खबरें भी थी कि दिलजीत और उनकी पत्नी के बीच लड़ाई चल रही है जिस पर दिलजीत ने कहा था, 'अफवाह अच्छी है। मेरे पास खबरों में बने रहने के लिए पैसे तो नहीं हैं इसलिए मैं खुश हूं कि ये खबरें आ रही हैं। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में नहीं बोलता हूं लेकिन मैं ये भी सहन नहीं करुंगा कि कोई मेरे परिवार के बारे में कुछ भी बोलता रहे।'

उनकी शादी को लेकर ये अफवाह तक उड़ चुकी है कि दिलजीत ने एक कैनेडियन लड़की से शादी की है और उनका एक बेटा भी है।
विज्ञापन

5 of 7
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत एक सिंगर के तौर पर तो उभरे ही लेकिन फिल्मों से भी वो पीछे नहीं रहे। 2011 में उन्होंने 'द लॉयन ऑफ पंजाब' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की लेकिन ये फिल्म कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई। बावजूद इसके, इस फिल्म का गाना 'लख 28 कुड़ी दा' काफी फेमस हुआ था। ये गाना 'द ऑफिशियल एशियन डाउनलोड चार्ट' पर नंबर वन रहा था। इसके बाद हर जगह दिलजीत की वाहवाही होने लगी।
विज्ञापन

6 of 7
दिलजीत दोसांझ
द लॉयन ऑफ पंजाब' के अलावा दिलजीत ने 'जट एंड 'जूलीयट', 'साडी लव स्टोरी', डिस्को सिंह', 'पंजाब 1984', 'सरदार जी', 'अंबरसरिया' पंजाबी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म 'सुपर सिंह' रिलीज हुई है। वहीं अगर बॉलीवुड की बात करें तो वो अभी 'उड़ता पंजाब' और 'फिल्लौरी' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ना सिर्फ एक्टर या सिंगर हैं बल्कि समाजसेवी भी हैं। 2013 में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने असहाय बच्चों और बुजुर्गों 'सांझ फाउंडेशन' की शुरुआत की। वो हमेशा ही अपनी छोटी से छोटी खुशी को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फिर भले ही उनकी करीना या अनुष्का के साथ काम करना हो या फैंस का उनके पोस्टर्स के सामने फोटो खिंचवाना। दिलजीत किसी भी मौके को सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें